फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP District President's car hits divider due to collision with canter, four injured

Baghpat News: कैंटर की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी, चार घायल

Mon, 22 Jan 2024 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
BJP District President's car hits divider due to collision with canter, four injured
फोटो 12
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे पर सोमवार को पुरा महादेव मंदिर जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी कैंटर की टक्कर लगने से डिवाइडर पर चढ़ गई। इसमें सवार भाजपा जिलाध्यक्ष, गनर, कैंटर चालक समेत चार घायल हो गए। कैंटर चालक का सीएचसी में उपचार कराया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, अपने बेटे आकाश और गनर विपिन कुमार के साथ सोमवार सुबह पुरा महादेव मंदिर जा रहे थे। जैसे ही राष्ट्र वंदना चौक से मेरठ हाईवे पर सिटी प्लाजा के पास पहुंचे तो उनकी कार कैंटर से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे आकाश ने कैंटर के चालक पर गाड़ी में टक्कर मारने का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, उनका बेटा आकाश और गनर विपिन कुमार मामूली रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। कैंटर चालक अरविंद राणा का सीएचसी में उपचार कराया गया। कैंटर चालक अरविंद राणा ने भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर कैंटर में टक्कर मारने का आरोप लगाया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि घायल का उपचार कराया गया। इसमें शिकायत के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed