फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Binauli block chief said I have nothing to do with BJP, I am a BKU worker

बिनौली ब्लॉक प्रमुख बोले मेरा भाजपा से लेनादेना नहीं, भाकियू कार्यकर्ता हूं

Sat, 10 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Binauli block chief said I have nothing to do with BJP, I am a BKU worker
शुक्रवार को भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकार वार्ता कर दिया भाजपा को झटका
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, कुलदीप भाजपा से ही, कार्यकर्ताओं ने ही उन्हें ब्लॉक प्रमुख बनवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। बिनौली में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए भाजपा समर्थित कुलदीप तोमर उर्फ चीकू ने पार्टी को झटका दे दिया है। ब्लॉक प्रमुख बनते ही उन्होंने खुद को भाकियू कार्यकर्ता बता दिया। दोघट में प्रेस वार्ता कर कहा कि मेरा भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। मैं भाकियू कार्यकर्ता हूं। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि कुलदीप तोमर उर्फ चीकू भाजपा से ही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही उन्हें निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनवाया है।
दोघट कस्बे में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कुलदीप तोमर उर्फ चीकू ने कहा कि उसका भाजपा या किसी भी दल से कोई लेना देना नहीं है। वह भाकियू कार्यकर्ता है। गत पंचवर्षीय योजना में भी उनका चचेरा भाई प्रवीण तोमर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख रहा है। इस बार वे खुद चुने गए। कहा कि उनको मौजिजाबाद नांगल से बीडीसी का चुनाव भी राजेंद्र चौधरी ने पर्चा भरवाकर निर्विरोध बीडीसी बनवाया है। ब्लॉक प्रमुख बनवाने में किसी भी राजनीतिक दल का कोई सहयोग नहीं है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह का कहना है कि बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू भाजपा से ही है। भाजपा से ही उन्होंने नामांकन किया है। उसने किसी दल में जाने का नाम भी नहीं लिया है। भाकियू अराजनैतिक है। वह कुछ लोगों के बीच में बैठकर क्या कह रहे हैं, इससे कोई मतलब नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही उन्हें निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed