फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Billu Pradhan removed from the post of District President of SP

बिल्लू प्रधान को सपा के जिलाध्यक्ष पद से हटाया

Tue, 16 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Billu Pradhan removed from the post of District President of SP
प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने मनोज चौधरी को सौंपी कमान
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले किया गया फेरबदल
बागपत। पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने फेरबदल करते हुए मनोज चौधरी को जिले की कमान सौंप दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने बिल्लू प्रधान को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर उनकी ताजपोशी की है। साथ ही 15 दिन में अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं।

मनोज को सपा ने तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए मनोज चौधरी को अप्रैल 2017 में जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया था। इसके बाद अक्टूबर 2018 को फिर से जिले की कमान मनोज को ही दी गई थी। उसके बाद 2019 में बिल्लू प्रधान को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। एक बार फिर पार्टी नेतृत्व ने मनोज पर भरोसा जताया है। इस पर मनोज चौधरी ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव, प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तीसरी बार उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed