{"_id":"58efcf2b4f1c1bc342cf7017","slug":"bikon-ki-takkar-se-teen-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा/बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहैड़ा गांव के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इससे मार्ग पर काफी समय तक जाम लगा रहा। इससे राहगीर परेशान रहे।
नंगला-बहलोलपुर गांव निवासी अरुण उर्फ अन्नु (25) पुत्र राजवीर सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार सुबह अपने घर से अन्नू ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था। हाईवे स्थित डूंडाहैड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। बाइक सवार अरुण और दूसरी बाइक पर सवार अमित पुत्र कपिल और रुद्ध पुत्र मुकेश निवासी ट्रॉनिका सिटी घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया।
वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना क्षेत्र बागपत और गाजियाबाद बार्डर के पास का होने के कारण दोनों जनपदों की पुलिस पहुंची। घटनास्थल गाजियाबाद का होने के कारण वहां की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।