फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bikers running without helmet vehicles on the highway

हाईवे पर बिना हेलमेट वाहन दौड़ा रहे बाइकर्स

Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bikers running without helmet vehicles on the highway
बागपत-मेरठ रोड पर बिना हेलमेट के जाते युवक - फोटो : BAGHPAT
अभियान :
विज्ञापन

- पुलिस कार्रवाई की परवाह किए बगैर जोखिम में डाल रहे जान
- इस माह अब तक 779 वाहन चालकों के काटे गए चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बाइकर्स हाईवे पर बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे है। बाइकर्स न तो पुलिस कार्रवाई की परवाह है और ना ही अपनी जान की परवाह है। यह स्थिति तब है कि इस माह अब तक 779 वाहन चालकों के हेलमेट न पहनने पर चालान काटे जा चुके है। इसके बावजूद बाइकर्स यातायात के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है।
उपसंभागीय विभाग की ओर से जिले में यातायात माह मनाया जा रहा है। विभाग की ओर से लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद मुख्य मार्गों, चौराहों व हाईवे पर बाइकर्स यातायात के नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे है। नगर के मुख्य चौराह राष्ट्र वंदना चौक पर ट्रैफिक पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है, मगर बाइकर्स मानने के लिए तैयार नही है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व मेरठ-बागपत हाईवे पर बाइकर्स यातायात के नियमों व अपनी जान को ताक पर रखकर बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे है।
विज्ञापन

एआरटीओ सुभाष राजपूत का कहना है कि विभाग की ओर से वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed