फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike riding miscreants shot the young man who went to the farm

Baghpat News: खेत में गए युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot the young man who went to the farm
बड़ौत/रमाला। हसनपुर जिवानी रेलवे अंडरपास के नजदीक मंगलवार की देर शाम को खेतों में घूम रहे एक युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश दिल्ली सहारनपुर हाईवे की तरफ फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल युवक को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से युवक की गंभीर हालत पर परिजन नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

जिवाना निवासी मोहित पुत्र मदनपाल मंगलवार की देर शाम अपने खेत में हसनपुर जिवानी गांव के नजदीक स्थित रेलवे अंडरपास के समीप घूम रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। युवकों नेेे पहले मोहित का नाम पूछा और फिर उसके नजदीक से पेट में गोली मार दी। घटना के बाद मोहित चिल्लाते हुए गांव की ओर दौड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की तरफ फरार हो गए। थाना प्रभारी रमाला शिवदत्त ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है, क्योंकि घटनास्थल पर खून भी नहीं मिला है। इसके अलावा घायल पांच बजे की घटना बता रहा है, लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी साढ़े सात बजे दी गई है। जबकि घटनास्थल से मात्र थोड़ी दूर ही थाना स्थित है। तहरीर आने के बाद घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed