{"_id":"66a8d32cb7b19c5f860c452f","slug":"bike-rider-woman-dies-in-car-collision-two-injured-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-111937-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
-ट्योढ़ी बिजलीघर के पास सोमवार देर रात हुआ हादसा
-परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार, शव ले गए
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्योढ़ी बिजलीघर के सामने सोमवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। वही घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
मोहल्ला मोबिन नगर बुढ़ाना रोड शामली निवासी वकील परिवार की एक महिला शायदा व पत्नी इमराना को लेकर किसी काम से दिल्ली गया था। सोमवार रात तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्योढ़ी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में इमराना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकील व शायदा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद परिजन शव को साथ ले गए। उधर, महिला की मौत से परिजन गमगीन हैं। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।