{"_id":"681fab48027a481af40506d4","slug":"bike-rider-tractor-mechanic-dies-after-being-hit-by-a-car-baghpat-news-c-28-1-bag1001-131144-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कार की टक्कर से बाइक सवार ट्रैक्टर मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कार की टक्कर से बाइक सवार ट्रैक्टर मिस्त्री की मौत
Sun, 11 May 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 11 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बालैनी। अमीनगर सराय-पुरा महादेव मार्ग पर शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार ट्रैक्टर मिस्त्री आफताब (35) निवासी मवाना जिला मेरठ की मौत हो गई। जबकि उसका साथी करीम निवासी धौलड़ी घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया।
मेरठ जिले के मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी वसीम ने बताया कि उसका बड़ा भाई आफताब अपने साथी करीम निवासी धौलड़ी के साथ अमीनगर सराय आया था। वहां से वापस लौटते समय दोनों पुरा महादेव-अमीनगर सराय मार्ग पर बुढ़सैनी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में आफताब की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आफताब पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके दो बेटी और एक बेटा है। पुलिस का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।