फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike rider student dies due to tractor-trolley collision on the highway

Baghpat News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Mon, 06 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 06 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bike rider student dies due to tractor-trolley collision on the highway
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वह शादी समारोह से वापस लौट रहा था। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली भी अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इकलौते बेटे की मौत होने के बाद काठा गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन

काठा गांव का रहने वाला ललित (21) पुत्र बालकिशन बीए तृतीय वर्ष का छात्र है, जो रविवार रात शिकोहपुर गांव में अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए गया था। बताया कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे वह बाइक से वापस लौटने लगा। जैसे ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नैथला मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। जिससे ललित की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। उधर सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि मृतक ललित परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत होने से गांव में शोक छा गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि इसमें मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed