फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike rider killed, companion injured in an accident on EPE

ईपीई पर हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, companion injured in an accident on EPE
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस (ईपीई) वे पर खेकड़ा के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक राजस्थान के जयपुर का रहने वाला था और साथी संग शादी समारोह में शामिल होने मथुरा जा रहा था।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर निवासी दलबीर पुत्र अतर सिंह सोमवार की रात अपने रिश्तेदार गजेंद्र पुत्र गंगाराम के साथ बाइक से मथुरा जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दलबीर का सिर डिवाइडर से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवक पानीपत की एक कपड़ा फैक्टरी में कार्य करते थे। शादी समारोह में शामिल होने मथुरा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed