फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike rider dies, three injured in collision with pickup

Baghpat News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल

Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, three injured in collision with pickup
बागपत। मेरठ बागपत हाइवे पर बागपत शुगर मिल के समीप पिकअप की टक्कर लगने से डौला गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक के बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डौला गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ईश्वरपाल सिंह का बेटा नितिन (40) सोनीपत जिले के एक गांव की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार रात बागपत की तरफ से मुर्गों की पिकअप जा रही थी। जैसे ही चीनी मिल के पास पिकअप पहुंची तो एक प्राइवेट बस से टकरा गई। जिसके बाद पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस पर सवार नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पास में खड़े प्रदीप, हनी समेत तीन लोग पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। वहां पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed