{"_id":"6012fc368ebc3e34015bbe9a","slug":"bike-collides-with-buffalo-buggy-two-youths-die-baghpat-news-mrt52265379","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा बुग्गी से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसा बुग्गी से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
बालैनी के बुढ़सैनी-कांसा पुटठी मार्ग पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक को ले जाते पुलिसकर?
- फोटो : BAGHPAT
बृहस्पतिवार रात बुढ़सैनी-कांसा पुट्ठी संपर्क मार्ग पर हुआ हादसा
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। बुढ़सैनी-कांसा पुट्ठी संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात भैंसा बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बालैनी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि नंगला कांसा पुट्ठी गांव का जावेद (22) पुत्र शौकत और इनाम (24) पुत्र अहमद बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक से किसी काम से बुढ़सैनी गए थे। रात करीब आठ बजे लौटते समय बुढ़सैनी-कांसा पुट्ठी संपर्क मार्ग पर सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बालैनी थाना पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बाइक व बुग्गी को कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।