बड़ौत। बिजरौल गांव में रविवार को एक दिवसीय वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिजरौल की ए और बिजरौल की बी टीम के बीच मैच खेला गया। बिजरौल की ए टीम ने 20-18 से मैच जीता।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रंछाड़ और बिजरौल गांव की बी टीम के बीच खेला गया। इसमें बिजरौल की बी टीम ने रंछाड़ की टीम को 20-14 से हराया। दूसरा मैच बिजरौल की ए टीम व सिरसली के बीच खेला गया। बिजरौल की ए टीम ने सिरसली को 20-17 से हराया। फाइनल मुकाबला बिजरौल की ए व बिजरौल की बी टीम के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में बिजरौल की ए टीम 20-18 से विजयी रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजा, अजय मलिक, अमन, राहुल, धोनी, शुभम, मुकुल, अरुण, यशवंत, विपिन, राजा तोमर का योगदान रहा।