फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bijli samsya par bhadke grameen

बिजली समस्या पर भड़के ग्रामीण

Tue, 30 Aug 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Tue, 30 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
bijli samsya par bhadke grameen
एक्सईएन प्रथम को बिजली समस्या गिनाते जौनमाना के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में बिजली समस्या को लेकर सोमवार को जौनमाना के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने  एक्सईएन प्रथम कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों की विद्युत कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। हंगामा बढ़ता देख एक्सईएन प्रथम ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा पिछले कई साल से लोग विद्युत समस्या से जूझ रहे हैं। गांव की विद्युत लाइनें और खंभे जर्जर हालत में हैं, जो कभी भी टूटकर गिर जाते हैं। सप्लाई के नाम पर लोगों को मात्र दो से तीन घंटे बिजली मिल रही है। इस कारण गांव में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया गांव स्थित बिजलीघर भी ओवरलोड है। बिजली न होने से लोगों को पशुओं का चारा काटने, पेयजल व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। 
एक्सईएन अजय कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे और कहा जल्द ही  बिजली समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत पड़े। इसमें सुरेश, महिपाल, जयपाल, बलबीर, शीशपाल, हरेंद्र, पंकज, इकबाल, मामचंद, सुरेंद्र, धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed