फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Biffra groom on the ritul of the shoe stole

जूता चुराई के नेग पर बिफरा दूल्हा

Thu, 18 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Thu, 18 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में दो बहनों की आई बरातियों का जूते चुराई के नेग पर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। एक दूल्हा गुस्से में आ गया और बारात छोड़ मैरिज होम से बाहर दौड़ पड़ा। बरातियों और घरातियों ने उसे शांत किया। 
विज्ञापन


दो बहनों का बुधवार को निकाह था। एक बारात सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव से आई हुई थी तथा दूसरी बारात चांदीनगर क्षेत्र से आई थी। निकाह का कार्यक्रम मंडप में था। जूते चुराई का नेग एक दूल्हा 5100 रुपये दे रहा था तो दूसरा 1100 रुपये। बढ़-चढ़कर नेग देने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। दोनों बारात के लोगों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। इस दौरान एक दूल्हा निकाह करने से इंकार कर मंडप से बाहर दौड़ पड़ा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। रिश्तेदारों ने किसी तरह दूल्हे को समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जिम्मेदार लोगों ने उनके बीच सुलह-समझौता कराया। देर शाम बारात शांतिपूर्ण तरीके से विदा हुई। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी राजपाल सिंह कहना है कि बारातियों का आपस में झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed