फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bicycle rider student's death in accident with tractor trolley

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में साइकिल सवार छात्र की मौत

Wed, 22 Nov 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 22 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider student's death in accident with tractor trolley
मृतक सौरभ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की गांव से ट्यूशन पढ़कर साइकिल पर अपने गांव बड़ौली आ रहे दो छात्रों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। इससे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र को गंभीर हालत में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में सही उपचार न देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। हादसे में जान गंवाने वाला सौरभ (17) पुत्र गुलाब बड़ौली गांव का रहने वाला था जबकि गंभीर रूप से घायल अंशुल पुत्र योगेंद्र भी इसी गांव का है।
विज्ञापन


कक्षा बारह में पढ़ रहे दोनों छात्र मंगलवार को खेड़की गांव में ट्यूशन पढ़ने गए थे। ये दोनों साइकिल से अपने गांव आ रहे थे तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली और ट्यौढ़ी के बीच बागपत की तरफ जा रहे फूंस से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सौरभ की मौके पर मौत हो गई जबकि अंशुल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली सहित फरार हो गया। इसके बाद बड़ौली गांव के लोगों ने निजी अस्पताल में तोड़फोड़ कर हंगामा किया और उन पर सही इलाज न करने का आरोप लगाया।


सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। सौरभ के परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed