फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bicegi Meerut-Panipat railway line soon: Sinha

जल्द बिछेगी मेरठ-पानीपत रेल लाइन : सिन्हा 

Wed, 21 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 21 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bicegi Meerut-Panipat railway line soon: Sinha
रेल राज्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट करते सांसद सत्यपाल सिंह। - फोटो : amar ujala
बागपत में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा मेरठ-पानीपत रेल लाइन 22 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। जल्द ही इसका शिलान्यास होगा। नोट बंदी से देश में बड़ा आर्थिक सुधार होगा। ईमानदार लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


मंगलवार को स्पेशल ट्रेन में सवार होकर दिल्ली से सहारनपुर जा रहे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का अग्रवाल मंडी टटीरी और बड़ौत में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा दिल्ली-शामली सहारनपुर रेल मार्ग का दोहरीकरण और विद्युतीकरण कराया जाएगा। इसका 1587 करोड़ रुपये में प्रस्ताव पारित किया। इस रेल मार्ग के 17 स्टेशनों का कायाकल्प भी किया जाएगा। ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दिल्ली से बड़ौत तक मेट्रो चलाने की भी योजना बनाई जा रही है। भाजपा की सरकार केंद्र में आई तो रेल का निवेश बहुत कम था। 

विज्ञापन

 

इससे पहले सांसद सत्यपाल सिंह ने सिन्हा को अभिनंदन पत्र भेंट कर आभार जताया। उन्होंने मांग रखी कि मेट्रो का  दिल्ली से बड़ौत तक शीघ्र शुभारंभ होना चाहिए, इससे लाखों लोगों को लाभ होगा। जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व विधायक केपी मलिक, चंद्रवीर तोमर ने भी मंत्री और सांसद का बुकें भेंट कर और चादर देकर अभिनंदन किया। इस दौरान सांसद सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, रामभरोसे लाल, जिला प्रभारी नंद किशोर गुर्जर, जयकरण, भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना, छपरौली के चेयरमैन संजीव खोखर, राकेश जैन, वेदपाल उपाध्याय, डॉ. आत्माराम तोमर, भास्कर दत्त शर्मा, रविंद्र राठी, सतीश जैन, विनोद जैन एडवोकेट, वीरेंद्र राणा, बिजेंद्र शर्मा एडवोकेट, जगबीर शर्मा, राम कुमार पंवार, डॉ. अमित खोखर, जसवीर सोलंकी,  पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र पंवार, विनोद जैन एडवोकेट, सुनील सभासद  आदि मौजूद रहे। उधर, सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


50 दिन में सब कुछ हो जाएगा ठीक
बड़ौत। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा नोट बंदी से काला धन रखने वाले और भ्रष्ट लोगों को ही परेशानी हो रही है। 50 दिन के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा और लाइनें भी अब बैंकों के बाहर कम हो गई है। 

1450 करोड़ में सुधरेंगे हालात
बड़ौत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह बताया 1450 करोड़ की लागत से 175 किलोमीटर लंबी दिल्ली-खेकड़ा-बागपत-बड़ौत-शामली-सहारनपुर रेल लाइन के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य की घोषणा की है। इस रूट 17 रेलवे स्टेशन को जल्द ही आधुनिक बनाया जाएगा। 

रेलवे अधिकारी भी पहुंचे
बड़ौत। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और डीआरएम अरुण अरोरा समेत अन्य अधिकारियों के पहुंचते ही विभागीय कर्मचारियों के बीच  हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी अपना रिकार्ड पूरा करने में जुटे रहे। स्टेशन को खूब सजाया।

रेलवे यात्रियों ने भी गिनाई समस्याएं
बड़ौत। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को वहां पर मौजूद रेलवे यात्रियों ने इस रूट पर होने वाली दिक्कतों से भी अवगत कराया।  


सिन्हा का टटीरी में अभिनंदन
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने मंत्री का अभिनंदन किया।  इस दौरान व्यापार संघ के अभिमन्यु गुप्ता, मनोज सिंघल, सत्य युवा ब्रिगेड समिति के अरविंद शर्मा, भाकियू नगर अध्यक्ष हिम्मत सिंह, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अश्वनी त्यागी, मुकेश रुहेला, माधोराम गर्ग, राम कुमार शर्मा, देवेंद्र मित्तल, महावीर वशिष्ठ, पुनीत गोयल, नरेश मानव, अजय अग्रवाल, अमित जैन, गजराज शर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed