फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhavna first in 100 meters race

Baghpat News: 100 मीटर दौड़ में भावना प्रथम

Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Bhavna first in 100 meters race
100 मीटर दौड़ में भावना प्रथम
विज्ञापन

बड़ौत। बिजरौल गांव के शाहमल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी, वॉलीबाल, एथलीट 100 मीटर और 1600 मीटर, शॉट पुट और ऊंची कूद का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने किया। खेल के दौरान अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। वहीं कबड्डी कोच संजीव तोमर ने भी युवाओं को मार्गदर्शन दिया और फीट रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में भावना प्रथम, सरस्वती द्वितीय और अदिति तृतीय रही। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में बादल ने प्रथम, गोलू ने द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में हर्ष प्रथम, मुकुल द्वितीय और अनुज तृतीया रहा। गोलाफेंक में दीपक राजपूत प्रथम, अंकुर द्वितीय और आशीष तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में दानिश मलिक, सुमित कुमार, नीतीश भारद्वाज, अमन कुमार, पूजा चौहान, सुषमा त्यागी, पंकज आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed