{"_id":"5de020458ebc3e547b5e86df","slug":"bhasan-partiyogita-mein-priyanshu-partham-baghpat-news-mrt455890979","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशु बेनीवाल प्रथम, दीपा चौहान द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशु बेनीवाल प्रथम, दीपा चौहान द्वितीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशु बेनीवाल प्रथम, दीपा चौहान द्वितीय रहे
बागपत। परिवहन विभाग की ओर से जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में किया गया। इसमें 30 कॉलेज के दो-दो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उप संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, जनक सिंह, डॉ. मोनिका ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य और एआरटीओ ने बताया कि 30 कॉलेजों के छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ब्रासीलिया डिक्लेरेशन के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2020 तक त्वरित कमी लाने हेतु उठाए जाने वाले कदम विषय रहा। छात्रों ने निर्धारित विषय पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किया। सभी ने सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा पर अपने-अपने विचार रखे।
निर्णायक मंडल ने दिगंबर जैन डिगी कॉलेज बड़ौत के प्रियांशु बेनीवाल ने प्रथम रहे, सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की बीएए तृतीय वर्ष की छात्रा दीपा चोहान द्वितीय रही और जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा संध्या राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एआरटीओ ने बताया कि विजेता छात्र अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संचालन डॉ. अरविंद वर्मा ने किया। डॉ. बबली चौहान, डॉ. पूनम चौहान का सहयोग रहा।