{"_id":"64d7dd683ff4611bc50e7fd7","slug":"bhakiyus-next-step-will-be-lok-sabha-elections-farmers-will-show-their-strength-naresh-tikait-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-4150-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का अगला कदम लोकसभा चुनाव, किसान अपना दम दिखाएंगे : नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का अगला कदम लोकसभा चुनाव, किसान अपना दम दिखाएंगे : नरेश टिकैत
विज्ञापन
दोघट। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू का अगला कदम लोकसभा चुनाव होगा, जिसमें किसान अपना दम दिखाएगा। उन्होंने कहा कि देश में एक ही राष्ट्रीय पार्टी होनी चाहिए। सभी पार्टियों से अच्छे नेताओं को चुनकर एक पार्टी बकाने से चुनाव का खर्च भी कम होगा। वहीं गठबंधन की पैरवी करते हुए कहा कि जिस गठबंधन में इंडिया शब्द का इस्तेमाल किया गया हो, वह अच्छा ही होगा।
दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। कृषि यंत्र ट्रैक्टर को कॉमर्शियल वाहन श्रेणी में शामिल कर दिया है। दस साल में ट्रैक्टर का कुछ नहीं बिगड़ा है, ट्रैक्टर को कृषि यंत्र में शामिल किया जाना चाहिए। गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है। यमुना, हिंडन, कृष्णा और अन्य नदियों में बढ़े जलस्तर से बर्बाद हुई किसानों की फसलों और मकानों के नुकसान की भरपाई सरकार को करनी होगी। तहसील स्तर पर टीम गठित कर नुकसान का आंकलन कराकर किसान राहत कोष से इसकी भरपाई अति शीघ्र कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाकियू का अगला कदम 2024 का चुनाव भी है। किसानों की सरकार से बड़ी नाराजगी है। सरकार अपने एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। पहली सरकारों में उनकी बात मानी जाती थी, मगर भाजपा ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। इसलिए किसान लोकसभा चुनाव में अपना दम दिखाएंगे।
-यज्ञ में आहुति और शिवकुमार चौधरी को श्रद्धांजलि दी
दोघट में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के पिता और नरेश टिकैत के बहनोई शिवकुमार चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर यज्ञ का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर, गौरव बड़ौत, थांबा चौधरी यशपाल सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।