{"_id":"63a49ed499707f6b841a7c3c","slug":"bhakiyu-workers-protest-at-the-power-house-baghpat-news-mrt6188816151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाकियू कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाकियू कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी। निजी नलकूप पर मीटर लगाने के विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने कस्बे के बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि किसानों की गैर मौजूदगी में विद्युत निगम के कर्मचारी नलकूपों पर मीटर लगा रहे हैं। कर्मचारी बिजली के मीटर को खुद तोड़कर किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। भाकियू विद्युत निगम की कार्रवाई का विरोध करती है। नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में भाकियू आंदोलन करेगी।
सूचना पर पहुंचे सहायक अभियंता शिवा यादव व एसडीओ शशि भूषण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और किसानों को आश्वासन दिया। विद्युत निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त कर ज्ञापन सौंपा। मौके पर करण सिंह उर्फ पिंकी, मनोज चेयरमैन, सभासद श्याम सिंह, अनिल गांधी, इंद्रपाल प्रधान, अमित प्रेम, प्रताप, विजय सिंह, राजीव, टिंकू, राजू सुनील, धर्म सिंह, चौधरी महक सिंह, संजय सिंह, मुकेश कुमार, रणधीर सिंह, बिल्लू, बिट्टू, राजेश कुमार मौजूद रहे।