{"_id":"6890976e31405d015507eff7","slug":"bhakiyu-sangharsh-morcha-supported-the-farmers-protest-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-136031-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसान के धरने को भाकियू संघर्ष मोर्चा ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसान के धरने को भाकियू संघर्ष मोर्चा ने दिया समर्थन
विज्ञापन
-किसान की समस्या का समाधान नहीं होने पर तहसील में पंचायत करने की चेतावनी दी
फोटो संख्या 2 संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जमीन पर कब्जा न मिलने पर बामनौली के किसान ऊधम सिंह के परिवार के साथ तहसील में सोमवार को धरने पर भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता भी बैठ गए। उन्होंने तहसील प्रशासन को तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं करने पर पंचायत की चेतावनी दी।
जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर तहसील में किसान ऊधम सिंह व उसके परिवार के लोग पिछले सात दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। उनके साथ सोमवार को भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीटू के नेतृत्व में कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर किसान की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो तहसील में पंचायत होगी। इसके लिए रणनीति तय की जाएगी। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने कहा कि किसान की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। धरने पर राजीव, तुषार, सन्नी, पुष्पा, उपेंद्र, अजय आदि उपस्थित रहे।