फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bhakiyu...

कांट्रेक्ट फार्मिंग से किसान को मजदूर बनाने पर तुली सरकार : गौरव टिकैत

Mon, 14 Sep 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu...
कांट्रेक्ट फार्मिंग से किसान को मजदूर बनाने पर तुली सरकार : गौरव टिकैत
विज्ञापन

बागपत। केंद्र सरकार के तीनों अध्यादेशों के विरोध में भाकियू ने धरना प्रदर्शन किया। अध्यादेश को किसान विरोधी बताया। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिये मजदूर बनाने पर तुली है। सरकार की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिल्ली के धरना प्रदर्शन में जाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर के राष्ट्रवंदना चौक पर प्रदर्शन किया। गौरव टिकैत ने कहा कि व्यावसायिक खेती से किसानों को नुकसान होगा। खेत किसान का स्वाभिमान होते हैं। धीरे-धीरे किसानों से उनके खेत छीन लिए जाएंगे। टिकैत ने कहा कि कंपनियां खेती करेंगी और किसान मजदूर बनकर रह जाएगा। किसान की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी गई है। गाइड लाइन में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य का कोई जिक्र नहीं है। अध्यादेशों पर अखिल भारतीय स्तर पर किसानों से सलाह करनी चाहिए थी। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, हिम्मत सिंह, इंद्रपाल चौधरी, तेजपाल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed