फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bhakiyu announced to protest till the demand is fulfilled

Baghpat News: भाकियू ने मांग पूरी होने तक धरना देने का किया एलान

Sun, 30 Jul 2023 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu announced to protest till the demand is fulfilled
-बागपत विकास प्राधिकरण पर हाईवे निर्माण के दौरान टूटे मकानों को बनाने पर भी नोटिस देने का आरोप
विज्ञापन

फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत विकास प्राधिकरण के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।

भाकियू के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान कई लोगों के मकान तोड़ दिए गए थे, जो अब अपने मकान का निर्माण कर रहे हैं तो विकास प्राधिकरण के अधिकारी आकर निर्माण कार्य रोक देते हैं। उन्होंने कहा कि कस्बा निवासी संजय के मकान का निर्माण काफी समय से रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि हाईवे के निर्माण में जिनके मकान तोड़े गए हैं, उनका निर्माण होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि मकानों का निर्माण होने तक भाकियू का धरना जारी रहेगा। इस मौके पर इंद्रपाल, विजयपाल सिंह, मास्टर विजेंद्र, देवकांत शर्मा, उपेंद्र चौधरी, विनोद, मुकेश, नीतीश, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed