{"_id":"64c6574c0cd689fc820483ee","slug":"bhadals-himanshu-won-gold-in-up-state-shooting-championship-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3710-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भड़ल के हिमांशु ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भड़ल के हिमांशु ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। भड़ल गांव के निशानेबाज हिमांशु पाल ने दिल्ली में संपन्न हुई यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। रविवार को गांव लौटने पर निशानेबाज का स्वागत किया गया।
दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 18 से 26 जुलाई तक चली यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शूट स्मार्ट शूटिंग रेंज भड़ल के निशानेबाज हिमांशु पाल ने जूनियर वर्ग में प्रतिभाग किया था। निशानेबाज हिमांशु पाल ने 600 में से 572 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। निशानेबाज हिमांशु पाल ने बताया कि उसका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है। रविवार को शूटिंग रेंज में पहुंचने पर विजेता का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, आनंदपाल, डा. विनोद राणा, कालू, रमेश राणा, निशानेबाज अर्चित, शिवम, विजय, अभि, आवेश, वंश मौजूद रहे।