फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beware of symptoms of dengue, negligence can be dangerous

डेंगू के लक्षण से रहे सतर्क, लापरवाही हो सकती है खतरनाक

Thu, 16 Jul 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Beware of symptoms of dengue, negligence can be dangerous
बड़ौत। यदि किसी व्यक्ति की त्वचा पर चकते पड़ रहे हों, तेज सिरदर्द, पीठदर्द और आंखों में दर्द हो, तेज बुखार हो, मसूढे़ और नाक से खून बह रहा हो तो इन सभी लक्षण को हल्के में न लें। तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच कराकर जल्द से जल्द इलाज कराएं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार कहते है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के समय इन लक्षणों के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि इससे प्लेट लेट घटने लगती हैं। आंतरिक रक्तस्राव हो सकता है और मौत हो सकती है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक ऐसे ही रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। संचारी रोगों में मलेरिया, मस्तिष्क ज्वर के साथ ही डेंगू भी है। डेंगू, मस्तिष्क ज्वर, मलेरिया आदि मच्छर जनित रोग संचारी रोग की श्रेणी में आते हैं, क्योंकि यह किसी माध्यम से फैलते हैं।
विज्ञापन

ये बरते सावधानी
बरसात में पानी इकट्ठा होकर जमा हो जाता है, जिसमें मच्छरों के लारवा पनपने लगते हैं। मच्छरों के लारवा को समाप्त करने के लिए कूलर में ज्यादा समय से एकत्रित पानी, घर की छत पर लंबे समय तक एकत्र रहने वाला पानी तथा टूटे फूटेे पड़े प्लास्टिक के बर्तनों में इकट्ठा पानी का बार-बार निस्तारण करते रहे। पानी इकट्ठा रहने वाले स्थान पर सप्ताह में एक बार जले मोबिल का छिड़काव अवश्य ही करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed