{"_id":"5b3fc56f4f1c1b93288b4e7e","slug":"betion-par-badhte-apradhon-ke-virodh-mein-bajayin-thaliyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों पर बढ़ते जुर्म के विरोध में बजाईं थालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों पर बढ़ते जुर्म के विरोध में बजाईं थालियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत में बेटियों पर जुर्म के विरोध में थालियां बजातीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मंदसौर, बड़ौत और छपरौली में बच्चियों के साथ रेप और अत्याचार की घटनाओं के विरोध में लेट मी स्पीक संस्था के बैनर तले महिलाओं आैर छात्राओं ने राष्ट्र वंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई और थाली बजाकर विरोध किया।
संयोजिका अतुल शर्मा ने कहा कि ऐसी थाली बेटों के पैदा होने पर बजाई जाती है। लेकिन उनका थाली गैंग लड़कों की करतूतों को थाली बजाकर समाज के सामने पेश करेगा। उन्हें बहिष्कृत किया जाएगा और समाज से भी बहिष्कार की मांग की जाएगी।
शुक्रवार को संकल्प संस्था मेरठ की इकाई लेट मी स्पीक की संयोजिका अतुल शर्मा और डॉ नीरा तोमर के संयुक्त नेतृत्व में महिलाएं और छात्राएं शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंची।
विज्ञापन
मानव श्रृंखला बनाई और करीब आधे घंटे तक थालियां बनाईं। महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचर का विरोध किया। अतुल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में परिवारों में थाली बजाकर बेटों के पैदा होने पर खुशी मनाई जाती है। लेकिन उनकी संस्था ने थाली गैंग बनाया है। यह गैंग महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार करने वाले बेटों के विरोध में थालियां बजाएगा और समाज को उनकी करतूतों से अवगत कराएगा। ऐसे परिवारों की कलंकगाथा को थाली बजाकर सबके सामने रखा जाएगा और इनका खुद बहिष्कार करेंगे और समाज से आह्वान करेंगे।
ब्राह्मण महासभा मेरठ के अध्यक्ष शोकेंद्र भारद्वाज ने मुहिम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर दौराला की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज को जागरूक किया। सुनील शर्मा, अमित जैन, सोहनपाल शर्मा, रामनिवास, संजीव सैन, जमशेद अली, आकाश, आकाश कुमार, विशाल, सौरभ, डॉ हमदम, डॉ तस्लीम, राहुल कुमार आदि रहे।