{"_id":"584b05b64f1c1be35944b20e","slug":"beo-tore-attendance-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने उपस्थिति रजिस्टर फाड़ डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने उपस्थिति रजिस्टर फाड़ डाला
ब्यूरो\ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट में शिक्षिका की हाजिरी को लेकर प्राथमिक विद्यालय निरपुड़ा हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि बीईओ ने स्कूल का उपस्थिति रजिस्टर फाड़ दिया। ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बीईओ वहां से चले गए। ग्राम प्रधान ने डीएम से शिकायत की है।
ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने बताया कि शुक्रवार को एबीएसए प्रभात कुमार साढ़े दस बजे विद्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापक पंकज कुमार से उपस्थिति रजिस्टर दिखाने को कहा। प्रधानाध्यापक ने उन्हें उपस्थिति रजिस्टर दे दिया। रजिस्टर देखने के बाद बीईओ ने शिक्षिका रेणू भाठी की उपस्थिति के विषय में जानकारी मांगी। प्रधानाध्यापक का कहना था कि शिक्षिका 19 सितंबर से अनुपस्थित है, इसलिए उनकी अनुपस्थिति लगाई गई है।
आरोप है कि इस पर बीईओ ने उपस्थिति रजिस्टर फाड़ दिया और कहा कि कल तक नया रिकॉर्ड तैयार कर लेना। हंगामे के बीच ग्राम प्रधान मुनेश देवी, उनका पुत्र निश्चय राणा व कुछ ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। बीईओ इस बीच विद्यालय से चले गए। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने डीएम बागपत से मोबाइल फोन पर शिकायत की है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि शिक्षिका 19 सितंबर से अनुपस्थित चल रही है।
विज्ञापन
रजिस्टर में उनकी अनुपस्थित दर्ज की जा रही थी। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार स्कूल पहुंचे। उन्होंने सितंबर, अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर महीनों के रजिस्टर में से पेज उखाड़ दिए। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार का कहना है कि वह तो कलक्ट्रेट में आयोजित चेक वितरण समारोह में मौजूद थे। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, निराधार है।