फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beneficiaries saw the live telecast of Prime Minister's program

लाभार्थियों ने देखा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण

Wed, 01 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries saw the live telecast of Prime Minister's program
बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर आयोजित गरीण कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ल? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। गरीब कल्याण सम्मेलन के अंतर्गत मंगलवार को कलक्ट्रेट के अलावा जिले में आठ स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संजीव प्रसारण देखा। किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त ट्रांसफर भी की गई। इन कार्यक्रमों में 15 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के देवभूमि से देश के 130 करोड़ लोगों की खुशहाली का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश देश के प्रत्येक नागरिक की उन्नति और अधिकारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने लाभार्थियों को सरकार कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनने के लिए 15 योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त ट्रांसफर की। सम्मान निधि की किश्त पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश संदेश पुस्तिका का वितरण किया गया। इस मौके पर सीडीओ रंजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, पीडी विद्यानाथ शुक्ला, डीडीओ बीवी सिंह, डीआईओएस रविंद्र सिंह , कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह, डीपीआरओ अमित त्यागी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर आयोजित गरीण कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ल?

बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर आयोजित गरीण कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ल?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed