फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Before the completion of the temple Shivaratri Disilluminato

महाशिवरात्रि से पहले पुरा मंदिर की बत्ती गुल 

Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Before the completion of the temple Shivaratri Disilluminato
पुरा मंदिर - फोटो : amar ujala
बागपत। विद्युत निगम ने विद्युत बिल जमा न होने पर पुरा गांव के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर का बिजली कनेक्शन काट दिया है। ऐसी स्थिति में आठ दिन बाद शुरू होने वाले मेले में परेशानी हो सकती है। प्रशासन ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को  बिल जमा कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पुरा गांव के ऐतिहासिक परशु रामेश्वर महादेव मंदिर का पिछले कई साल से बिजली का बिल जमा नहीं किया जा रहा है। इससे मंदिर पर करीब साढ़े छह लाख रुपये बिल बकाया हो गया। विद्युत निगम ने मंदिर प्रबंध समिति को कई बार नोटिस जारी किया, लेकिन मंदिर समिति ने नोटिस पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि निगम की टीम ने विगत दिनों मंदिर का विद्युत कनेक्शन काट दिया। इसका पता प्रशासनिक अफसरों को उस समय चला, जब मंदिर पर महा शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारी की जाने लगे। प्रशासन के अधिकारियों ने  मंदिर समिति को बिल जमा करने के लिए कहा है, ताकि मेला शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में बिजली की व्यवस्था हो सके। दूसरी तरफ विद्युत निगम (बागपत) एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा करीब साढ़े छह लाख रुपये बकाया जमा न होने पर मंदिर का कनेक्शन काटा गया है। इससे पहले कई बार निगम ने मंदिर कमेटी को इस बारे में बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed