{"_id":"61098bf38ebc3ec1fb350e46","slug":"bed-and-tgt-examination-will-be-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-baghpat-news-mrt550215564","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी बीएड और टीजीटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी बीएड और टीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुन्ना भाईयों व अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में छह अगस्त को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा और सात व आठ अगस्त को टीजीटी की प्रतियोगी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में मुन्ना भाईयों व अफवाह फैलाने वाले पर प्रशासन की नजर रहेगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। मंगलवार को डीएम राजकमल यादव ने परीक्षा को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक को दिशा-निर्देश दिए।
जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा में 2879 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर साफ सफाई की व्यवस्था करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील कराने के निर्देश दिए। परीक्षा कक्ष में विद्युत व्यवस्था और केंद्र के अंदर नजर रखने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों और मुन्ना भाईयों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए है। डीएम ने बताया कि सात व आठ अगस्त को प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से साढ़े 11 बजे और दूसरी पाली में दो बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। जिले में आठ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, इनमें सात अगस्त को 5337 और आठ अगस्त को 5004 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।