फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bean rang in front of buffalo

भैंस के आगे बजाई बीन

Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bean rang in front of buffalo
बागपत में भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन करते सर्राफा व्यापारी। - फोटो : amar ujala
बागपत में  एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कारोबारियों ने भैंस के आगे बीन बजा कर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी का विरोध जताया। 
विज्ञापन


श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि भारत वर्ष में 5-6 करोड़ सर्राफ बड़ी विडंबना का शिकार हो गए। प्रधानमंत्री के रूप में ऐसे व्यक्ति को देश की कुर्सी पर बैठा दिया है जो उनके आंदोलन पर चुप्पी साधे हुए है। रामकिशन वर्मा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, सत्यवान, गोपाल, प्रेमपाल, रमेश, पप्पू, रवि, देवी शरण, राजेश वर्मा, अमरपाल वर्मा, नरेंद्र वर्मा, राज सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, बड़ा बाजार में चल रहे सर्राफा व्यापारियों के धरने को बसपा के अहमद हमीद, आप के सोहनपाल शर्मा, ओमबीर चौहान तथा रालोद के जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर समेत महिला जाट सभा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर शालिनी चौधरी ने सर्मथन दिया।उधर, खेकड़ा में भी स्वर्णकारों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। जुलूस निकाल कर गांधी प्याऊ पर धरना दिया। इस दौरान धर्मपाल वर्मा, दयानंद वर्मा, संजय वर्मा, बिटटू वर्मा, सोनू वर्मा, अभिषेक वर्मा समेत सभी स्वर्णकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed