फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Be careful, don't tell OTP to strangers

Baghpat News: सावधान रहें, अनजान को ओटीपी ना बताएं

Fri, 30 Dec 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Be careful, don't tell OTP to strangers
बागपत। सावधान, अगर अनजान लोगों को अपने मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी दी तो आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने साइबर क्राइम व अन्य पुलिस सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को साइबर ठगों से बचने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

राष्ट्र वंदना चौक पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने जागरूकता शिविर लगाया। शुभारंभ एसपी नीरज कुमार जादौन ने किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने लोगों को पुलिस सेवाओं की जानकारी दी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने लोगों को डायल 112 की सेवाओं समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही 10 से 15 मिनट में पीआरवी की गाड़ी पहुंच जाती है। एसपी ने लोगों को साइबर ठगो से सावधान किया। कहा कि साइबर ठग लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखते हैं, जो फोन पर लालच देकर ओटीपी नंबर पूछकर ठगी कर लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लिंक भेजकर खाते से रुपये उड़ा लेते है। एसपी ने बताया कि कई बार रिश्तेदार बनकर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर भी कराने के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने सभी से सावधान रहने की अपील की। इस मौके पर सीओ प्रीता व कांस्टेबल ललित मोरल ने भी लोगों को जागरूक किया।
-------
ये करना चाहिए
- अपने एटीएम कार्ड का प्रयोग खुद करें या विश्वसनीय व्यक्ति से कराएं।
- एटीएम से पैसे निकालते समय बूथ में अकेले रहें।
- ऑनलाइन खाते के लिए पासवर्ड ऐसा बनाए, जिसमें अक्षर, नंबर व विशेष अक्षर हो।
- प्रत्येक तीन माह में अपने पासवर्ड को बदलें।
- अपना मोबाइल नंबर बदलने पर बैंक को सूचित करें, ताकि आपके खाते की जानकारी किसी ओर को न मिले।
- अपने बैंक खाते की पासबुक नियमित रूप से अपडेट कराते रहें।
- ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत ही हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर कॉल करें। इसके साथ ही बैंक व साइबर सेल को सूचना दें।
- ऑनलाइन पोस्ट करते वक्त अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक ने करें।
--
ये नहीं करना चाहिए
- किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना अकाउंट विवरण, एटीएम कार्ड विवरण, पिन नंबर, सीवीवी नंबर व ओटीपी न बताएं।
- एटीएम को इस्तेमाल करते हुए किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को फोन, ईमेल, व्हाट्सएप, फेसबुक पर कभी न दें।
- कभी अपने खाते की एप का पासवर्ड किसी से शेयर न करें। न उसे कंप्यूटर व मोबाइल पर सेव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed