फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BDO Kekdha the illegal transfer

खेकड़ा बीडीओ ने किए नियम विरुद्ध तबादले

Wed, 10 Aug 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 10 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत। खंड विकास अधिकारी खेकड़ा ने ग्राम विकास अधिकारियों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण कर दिए। यही नहीं सूचना डीपीआरओ कार्यालय को भेज दी। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया। डीपीआरओ ने तत्काल स्थानांतरण कैंसल कर दिए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तबादला करने का अधिकार डीएम के पास ही होता है। खंड विकास अधिकारी खेकड़ा अमित कुमार ने ग्राम विकास अधिकारी सतीश कुमार की   तैनाती रटौल, विनयपुर और फखरपुर में कर दी। ग्राम पंचायत अधिकारी बुद्ध प्रकाश से रटौल और विनयपुर, जबकि कृष्ण कुमार तोमर से फखरपुर का चार्ज ले लिया । यही नहीं बीडीओ ने इस आदेश की प्रति मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला विकास अधिकारी को भी भेज दी। जैसे ही बीडीओ द्वारा किए स्थानांतरण आदेश की प्रति सीडीओ जेपी रस्तोगी के पास पहुंची, उन्होंने इस मामले में संज्ञान लिया।
विज्ञापन


डीपीआरओ स्वामीदीन ने बताया  स्थानांतरण के आदेश पर तुरंत रोक लगा दी। असलियत में ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी का तबादले का अधिकार केवल डीएम के पास होता है।  डीपीआरओ ने बताया इस तरह आदेश करना नियम विरुद्ध है, जो अधिकारी जहां तैनात है, उसे वहीं भेजा गया है। बीडीओ के आदेश निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed