फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bazaar khule

बाजार खुले और लोगों के चेहरे खिले

Sun, 10 Nov 2019 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
bazaar khule
बाजार खुले और लोगों के चेहरे खिले
विज्ञापन

बागपत। अयोध्या प्रकरण में फैसले के दूसरे दिन आम जन जीवन पटरी पर लौटा। बाजार पूरी तरह खुल गए। ग्राहकों की संख्या बढ़ी। सड़कों पर वाहनों की भीड़ रही। लोग खुशी-खुशी अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त नजर आए।
रविवार को बाजारों का हाल बदला। शहर के कोर्ट रोड, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी बाजार, पांडव रोड, सर्राफा बाजार, ठाकुरद्वारा, सोनीपत बस स्टैंड की दुकानें खुली। शादियों के शुभ मुहुर्त के चलते दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी रही। लोग अपनी घेरलू कार्यों में व्यस्त नजर आए। दूसरे दिन अयोध्या प्रकरण का जिक्र कम और निजी जिंदगी की पशोपेश बाजार में ज्यादा दिखी। लोगों के चेहरों पर शुक्र है, शुक्रिया और सुकून के भाव भी नजर आए। लोगों ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल रहा, इसके लिए दोनों पक्षों के लोगों की सराहना की जानी चाहिए।
विज्ञापन

---
ढील न बरतें, मुस्तैदी से करें ड्यूटी : डीएम
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारियों की जो ड्यूटी लगाई गई हैं, उसमें ढील न बरती जाए। पूरी तरह अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहें।
-------------------
इनसेट
चूक बर्दाश्त नहीं, पुलिस निगरानी रखें : एसपी
बागपत। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि निगरानी रखें। लोगों से भाईचारा बनाने का आह्वान करें। मधुर भाषा का इस्तेमाल करें और जो समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें सुलझाते हुए आगे बढ़ें। लापरवाही और चूक बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed