फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Battle for supremacy in student groups

छात्र गुट में वर्चस्व की जंग

Thu, 21 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 21 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Battle for supremacy in student groups
नेहरू रोड पर फायरिंग की घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में बुधवार को शाम के समय नेहरू रोड पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर युवकों के दो गुटों में फायरिंग हुई। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई और लोग अपनी दुकानों और घरों में जा घुसे। इसमें एक छात्र गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गोली लगने से घायल छात्र वरुण पुत्र हर्षवर्धन न्यू राम नगर बड़ौत का रहने वाला है। उसके हाथ में गोली लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वरुण अपने साथियों के साथ अक्षय निवासी जौहड़ी को जहां मिलता था, उसकी पिटाई करता था। कई बार दोनों गुट आमने सामने भी आ चुके हैं। बुधवार को शाम के समय वरुण अपने दो साथियों के साथ बाइक पर बाजार से आ रहा था।

विज्ञापन

 

 

इसी दौरान अक्षय और सहवाग भी बाइक पर आए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। तभी अक्षय और सहवाग ने पिस्टल और तमंचे से अंधाधुंध गोलियां चलाई। एक गोली वरुण के हाथ में लगी और वह लहूलुहान हो गया और पास में ही एक गली में जा छिपा। इसके बाद दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर क्षेत्र में भगदड़ मच गई और लोग अपनी दुकानों और घरों में जा घुसे। सूचना पर सीओ सीपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से 32 बोर के दो खोखे मिले हैं। पुलिस ने घायल वरुण को अस्पताल में भर्ती कराया और उससे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

वरुण कक्षा 12 का छात्र बताया जा रहा है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। सीओ सीपी सिंह ने बताया  इस मामले में इनकी पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम भेजी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



दहशत में थे लोग
बड़ौत। गोली चलने के बाद घटना स्थल के आसपास जुटे लोग इतने भयभीत थे कि वे कुछ भी बता नहीं पा रहे थे। वे सिर्फ इतना कह रहे थे कि यहां काफी गोलियां चली हैं। वहां मौजूद किसी युवक ने गोली चलाकर भागने वाले बाइक सवारों के फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिए हैं। रात तक इस मार्ग पर लोग दहशतजदा दिखाई दे रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed