फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   battery chor giroh ke sadasya pakde

पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
battery chor giroh ke sadasya pakde
बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली पुलिस ने दुकानों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की चार बैटरी और इनवेटर बरामद किए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शहर में बड़ौत रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में चोरी की बैटरी बेचे जाने की जानकारी मिली । पुलिस ने शाहरुख निवासी माता कालोनी बागपत, शाहिद निवासी मरकज मस्जिद के पास पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया शाहरुख बैैटरी की दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। यह चार-पांच युवकों को गिरोह हैं। गिरोह का लीडर उमर है। पांच दिन पहले पुलिस उमेश को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने 10 मई को मोनिका सिनेमा हॉल बागपत के पास जितेंद्र कुमार की दुकान से बैटरी और इनवर्टर चोरी किए। दो माह पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में बली गेट के पास टायर के शोरूम में चोरी की । यहां से दो बैटरी और इनवर्टर चोरी कर ले गए । शाहिद कबाड़ी का काम करता है। चोरी का सामान खरीदता है। चोरी की बैटरी कबाड़ी की दुकान पर बेची गई। पुलिस ने चार बैटरी और इनवेटर बरामद किए। उन्होंने बताया कि जेल में बंद गैंग लीडर उमेर को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी।

दो दुकानों में चोरी की घटना नहीं खुली
बागपत। शहर मेें मेरठ रोड पर 13 मई की रात में दो दुकानों में चोरी की घटना हुई। बागपत निवासी आमिर की सहारा बैटरी के नाम से दुकान है। चोर दुकान से 50 बैटरी, ऑटो मैटिक, गैस सिलेंडर, बैटरी चार्जर, कूलर समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए । इसके बरामद में ही नईम की गैस वेल्डिंग की दुकान से नौ ऐडियेटर, गैस सिलेंडर, गैस कटर, लोहा सहित 50 हजार रुपये का सामान चोरी किया। ताहिर की दुकान में चोरी का प्रयास किया। पुलिस अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed