फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   basic literacy test

जिले में 45383 ने दी बुनियादी साक्षर परीक्षा

Mon, 22 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 22 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
basic literacy test
पट्टी बंजारन में परीक्षा देती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत जिले में निरक्षरों की परीक्षा हुई। 15 से 80 वर्ष तक के लोगों ने परीक्षा दी। जिसमें 80 हजार निरक्षरों का पंजीकरण हुआ था, लेकिन 45383 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शामिल रहे। पढ़ाई के प्रति महिलाएं जागरूक नजर आई। 
विज्ञापन


निरक्षरों को अक्षर ज्ञान कराने के लिए रविवार को जिले के प्राथमिक विद्यालयों में साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षर परीक्षा हुई। इसमें 45383 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चली।
विज्ञापन


इसके लिए शिक्षकों की तैनाती की हुई थी। परीक्षा केंद्रों पर ही शिक्षा विभाग की ओर से सभी व्यवस्था कराई हुई थी। परीक्षार्थियों में किसी भी समय परीक्षा देने की छूट दी हुई थी। सबसे अधिक खेकड़ा ब्लॉक में 10800 परीक्षार्थियों की उपस्थित दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 15 से 80 वर्ष तक के लोगों का पंजीकरण हुआ था। बुजुर्गों भी परीक्षा देते दिखाई दिए। बीएसए डॉक्टर एमपी वर्मा ने बताया कि जिले के 245 गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा हुई थी जो शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई है। परीक्षा केंद्रों पर ही सभी व्यवस्था कराई गई थी। 

33% अंक लाना जरूरी
साक्षर भारत मिशन के जिला समन्वयक अमित कुमार यादव ने बताया पढ़ने, लिखने और गणित के 50-50 अंकों के प्रश्नों के होंगे। 150 अंक के सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। परीक्षा पास करने के बाद कक्षा तीन के बराबर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। 

महिलाओं की रही ज्यादा संख्या
महिलाओं में पढ़ाई के प्रति ज्यादा ललक नजर आयी।  परीक्षा केंद्रों पर सभी ब्लॉकों में महिलाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी रही। पढ़ाई और लिखाई के स्तर में भी सुधार दिखाई दिया। महिला परीक्षार्थियों का कहना था कि वह हर बार इस परीक्षा में प्रतिभाग करते है।

 
पलड़ी में 179 महिलाओं ने दी परीक्षा
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के गोद लिए गांव पलड़ी में 250 निरक्षरों ने परीक्षा दी। इसमें 179 महिलाएं  रही। यह ही नहीं इस गांव में सबसे उम्रदराज महिला और पुरूष परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें बसंत, अंगूरी और श्यामो शामिल रही। उनका कहना था कि पढ़ने और लिखने का सभी का अधिकार होता है। उम्र की इसमें कोई बाधा नहीं होती है। जब चाहे पढ़ाई कर सकते है। 

ब्लॉक                पुरुष        महिला
बागपत                2842        4623
पिलाना                2850        3539
छपरौली            1870        2780
खेकड़ा             3044        7756
बड़ौत                3329        4316
बिनौली            3121        5313
  नोट: यह आंकड़े बीएसए कार्यालय से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed