फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baru was killed for not returning money and jewelry

रुपये और जेवर नहीं लौटाने पर की गई थी बारू की हत्या

Wed, 22 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Baru was killed for not returning money and jewelry
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दोघट। थाना क्षेत्र के सूजती गांव के जंगल में किसान बारू की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक ने उनकी मां से जेवर और दो लाख रुपये दोगुने करने के बहाने से लिए थे। इसके बाद तगादा करने के बावजूद उनके मूल रुपये भी नहीं लौटाए गए।

एएसपी अनित कुमार ने बताया कि रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव निवासी बारू (58) पुत्र भरतू की शव सूजती गांव के जंगल में पड़ा मिला था। मृतक के बेटे ने सूजती निवासी संतरेश, उसके पुत्र सचिन और अंकुर के खिलाफ धारा 302, 201 में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सचिन और अंकुर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक बारु ने उनकी मां से जेवर और रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लिए थे, लेकिन रुपये नहीं लौटाए । कई बार रुपये लौटाने के विवाद में झगड़ा हो चुका था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी मां से रुपये ऐंठने के लिए आरोपी खेत में गया, इस बीच दोनों भाई आ गए। उन्होंने मृतक की पिटाई कर दी। वह उसे पकड़कर गांव ले जाने लगे, लेकिन वह फिसलकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल और साइकिल बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed