{"_id":"62dd8c2bf75b2912e74e6b5c","slug":"barriers-installed-on-balaini-pura-road-and-pura-budhsaini-road-baghpat-news-mrt598350290","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालैनी-पुरा मार्ग और पुरा-बुढ़सैनी मार्ग पर लगाये बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालैनी-पुरा मार्ग और पुरा-बुढ़सैनी मार्ग पर लगाये बैरियर
विज्ञापन

बालैनी। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मेले में जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए मंदिर पहुंचने वाले तीनों रास्तों पर बैरियर लगा दिए हैं। बैरियर से आगे वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। पास होने पर ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। पुरा-बालैनी मार्ग पर गोशाला के पास, हिंडन पुल और पुरा-बुढ़सैनी मार्ग पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बैरियर से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं रहेगी। बैरियर से आगे जाने के लिए वाहन पास की अनिवार्यता रखी गई है। बिना पास के किसी भी वाहन को प्रवेश देने पर पाबंदी रहेगी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मेला ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और बैरियर से आगे बिना पास के किसी भी वाहन को प्रवेश न देने के निर्देश दिए हैं।