{"_id":"607f11878ebc3ec0d834234c","slug":"barot-budhana-road-broke-down-in-six-months-baghpat-news-mrt535330117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी की समस्या से छह माह में ही टूट गया बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी की समस्या से छह माह में ही टूट गया बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग
विज्ञापन
छह माह में ही टूट गया बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग
दोघट। भड़ल गांव का गंदा पानी से भरने से बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग छह माह में ही कई जगह से टूट गया है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने धरने की चेतावनी दी है।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग को बने अभी छह माह भी नहीं हुए हैं। जबकि गैड़बरा गांव के सामने मार्ग में कई गड्ढे हो गए हैं। हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों से अधिक घायल हो चुके है। रामपाल, मुकेश, जितेंद्र, अजय कुमार आदि ने बताया कि भड़ल गांव के पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से रास्ता कई जगह टूट गया है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। जिससे नाराज क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर यदि पानी की निकासी का समाधान नहीं कराया तो वे धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर हरवीर, मुकेश, अजय, राजवीर, सुरेश, महिपाल, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।