फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut will pitch batting for SP victory

बड़ौत की पिच पर सपा के लिए बैटिंग करेंगे विजय 

Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Baraut will pitch batting for SP victory
विजय कुमार - फोटो : amar ujala
बागपत। पूर्व विधायक साहब सिंह के रालोद में शामिल हो जाने के कारण सपा ने यहां नए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जेवी इंटर कॉलेज बड़ौत के शिक्षक विजय कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी उन्हें टिकट दिया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर टिकट सिवालखास से विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद को थमा दिया गया। सपा ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए उनके नाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


सपा ने बड़ौत सीट से पहले साहब सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन उनके रालोद में शामिल हो जाने के कारण यह सीट खाली हो गई। बड़ौत के लिए कई दावेदार मैदान में थे, लेकिन सपा हाईकमान ने बूढ़पुर गांव के रहने वाले विजय कुमार को प्रत्याशी घोषित कर दिया। वह बड़ौत के जेवी इंटर कॉलेज में मनोविज्ञान के शिक्षक हैं। लखनऊ से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि वह पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था। समर्थकों और परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


ऐसा है सियासत के केंद्र का गणित
बड़ौत सीट से सियासत का गणित अब कुछ इस तरह से है। बसपा से यहां वर्तमान में विधायक लोकेश दीक्षित ही प्रत्याशी हैं। रालोद, भाजपा, कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों ने मनाई खुशी
बड़ौत।  प्रत्याशी घोषित होने पर विजय कुमार के बड़ौत स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर व आतिशबाजी कर खुशी जताई। डॉ. प्रताप लोयन, धर्मपाल, जितेंद्र, अनीस कुरैशी, सुनील कुमार, राकेश गुप्ता, नारायण दत्त शर्मा, पवन, मोहित तोमर, अंकित रुहेला, ईशाम, डा. मनोज और समीर खान मौजूद रहे।

 
बूढ़पुर कांड में हुए थे बरी
बागपत। सपा प्रत्याशी विजय कुमार का नाम बूढ़पुर के चौराहे हत्याकांड में भी सामने आया था। हालांकि पिछले दिनों केस के अदालत से हुए फैसले में उन्हें बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed