{"_id":"583c84ed4f1c1b9345de59c5","slug":"baraut-tehsil-out-in-procession-by-lawyers-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत तहसील में वकीलों ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत तहसील में वकीलों ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। अधिवक्ताओं ने तहसील में जुलूस निकाल नारेबाजी कर नोटबंदी को गलत बताया और बाद में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ता तहसील में एकत्रित हुए। उन्होंने तहसील में जुलूस निकाला।
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि भारत सरकार द्वारा बगैर किसी प्रकार की तैयारी किए निर्णय लेना गलत है। इन नोटबंदी से भारत की जनता परेशान है और जनता बैंकों के बाहर लाइन में खड़े हैं। गरीब, किसान, मजदूर व सर्वहारा आत्महत्या करने को मजबूर हैं और शादियां बंद होने लगी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 500 व 1000 के नोटों को 30 दिसंबर तक चलवाने व उनका चलन जारी रखा जाए। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
इस अवसर पर अधिवक्ताओं में बार अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, यशवीर चौहान, सुरेंद्र सिंह, रामकुमार, सुखपाल तोमर, निरंजन चौहान, कालूराम, सतपाल मान, ओमपाल मान, ब्रह्मपाल, रूपेश, विनेश, राकेश जैन, गौरव जैन, मोनू आदि उपस्थित रहे।