फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut off in five days if not disclosed

पांच दिन में खुलासा नहीं तो बड़ौत बंद 

Fri, 01 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 01 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Baraut off in five days if not disclosed
बागपत में एसपी से मिलने जाते बड़ौत के व्यापारी। - फोटो : amar ujala
बागपत में बीड़ी कंपनी के सेल्समैन से हुई 25 लाख रुपये की लूट में पुलिस के हाथ खाली है। खुलासे की मांग के लिए बड़ौत के व्यापारियों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर अल्टीमेटम दिया कि पांच दिन में केस का खुलासा नहीं हुआ तो छठे दिए बड़ौत का बाजार बंद कर हाईवे जाम किया जाएगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को व्यापारी एसपी दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने बताया 502 बीड़ी के थोक विक्रेता विनोद जैन के सेल्समैन योगेंद्र सिंह बुधवार को दोपहर बाद पिकअप गाड़ी में सवार होकर बुढ़ाना से कैश लेकर बड़ौत लौट रहे थे। दाहा-कान्हड़ मार्ग पर सेल्समैन योगेंद्र और चालक सोहन पाल को गन प्वाईंट पर लेकर 25 लाख की नगदी लूट ली थी।

विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा पुलिस ने अभी तक केस के मामले में कोई संतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने कहा पुलिस ने यदि पांच जुलाई तक केस का खुलासा नहीं किया तो छह जुलाई को व्यापारी सड़क पर आ जाएंगे। बड़ौत के बाजार बंद करेंगे और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम किया जाएगा। उनकी वहां एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। बाद में वे वापस लौट गए। इस दौरान तरुण जैन,  विनोद जैन, अरिदमन जैन, जितेंद्र जैन, मुकेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन और चालक को यातनाएं देने का आरोप 
बागपत। पीड़ित व्यापारी विनोद जैन ने बताया बुधवार शाम से सेल्समैन योगेंद्र और चालक सोहन पाल को हिरासत में ले रखा है। पहले बुधवार देर रात उन्हें छोड़ने को कहा, फिर गुरुवार सुबह, इसके बाद भी उन्हें नहीं छोड़ गया है। पुलिस उनको यातनाएं दे रही है। 

बुढ़ाना में पुलिस ने डाला डेरा, 15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की
बागपत। ीड़ी कंपनी के सेल्समैन से हुई लूट की वारदात के बाद जिले के पुलिस अफसर काफी टेंशन में हैं। बदमाशों का पता लगाने के पुलिस ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में डेरा डाल दिया है। पुलिस को शक है कि वारदात को मुजफ्फरनगर के बदमाशों ने ही अंजाम दिया है। बागपत के भी संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोघट थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि इस मामले में 15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली। बुढ़ाना में बुधवार शाम से ही पुलिस टीम डेरा डाले हैं। 
 

मुकदमा दर्ज, तीन टीमें गठित
दोघट। कान्हड़ देवी मंदिर के पास बीड़ी कंपनी के सेल्समैन से 25 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगाई पाई है। सेल्समैन ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार का लूट के मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
 

इस मामले में सेल्समैन योगेंद्र ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस लूट की घटना का दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की तलाश में गई हुई है। शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
 

बीड़ी व्यवसायी का प्रतिष्ठान रहा बंद    
बड़ौत। बडौत-बुढाना मार्ग पर काहन्ड देवी मंदिर के पास बड़ौत के 502 बीड़ी के थोक विक्रेता सेल्समैन से 25 लाख से लूट के दूसरे दिन उनका प्रतिष्ठान बंद रहा और उनके पास दुकानदारों का तांता लगा रहा। बड़ौत के व्यापारी विनोद जैन 502 बीड़ी के थोक विक्रेता है। बुधवार को उनका सेल्समैन योगेंद्र बुढ़ाना के दुकानदारों से रुपये लेकर महेंद्रा कार से बड़ौत लौट रहा था। गाड़ी को सोमपाल चला रहा था।

जब वे काहन्ड देवी मंदिर के पास पहुंचे तो बुलैरो कार मेें सवार बदमाशों ने गाड़ी को रोक 25 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले। इस घटना से व्यापारियों में दशहत है। बृहस्पतिवार को उनकी दुकान पर व्यापारियों का तांता लगा रहा और विनोद जैन दहशत जुदा रहे। बड़ौत के व्यापारी प्रमोद जैन, अंकुर जैन, सुखमाल चंद जैन, बिजेंद्र शर्मा व अन्य व्यापारियों ने घटना की जानकारी दी और विनोद जैन को कहा कि सभी उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed