फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut mega rally will raise awareness of the regional ones: Rajendra Sharma

बड़ौत महारैली से क्षेत्रीय लोगों में जगाई जाएगी जनचेतना : राजेंद्र शर्मा

Sun, 02 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 02 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा किसानों को उनका हक केवल रालोद ही दिला सकता है। बड़ौत की महारैली से जनचेतना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


श्री यमुना इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने रैली की तैयारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। प्रदेश में अपराध बेकाबू हैं। केंद्र सरकार महंगाई पर काबू करने में विफल साबित हो चुकी है। उन्होंने गन्ना भुगतान के मामले में राज्य और केंद्र सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही हैं। इसी कारण गन्ना का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसमें मेरठ महानगर अध्यक्ष गफ्फार, युवा रालोद नेता रमन कौशिक, परशुराम गुर्जर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


किसान एकजुट होंगे तो हिल जाएगी सरकार

बागपत। जिला पंचायत सदस्य एवं रालोद नेता ठाकुर प्रदीप ने कहा किसानों को एकजुट होकर ही न्याय मिल सकता है। जब तक किसान और मजदूर एकजुट नहीं होंगे इनका शोषण होता रहेगा। बड़ौत में होने वाली किसान स्वाभिमान रैली के लिए मीतली और बागपत में नुक्कड़ सभाओं में ठाकुर प्रदीप ने कहा यूपी और केंद्र सरकार ने किसानों का कोई भला नहीं किया। मलकपुर चीनी मिल पर सरकार के करोड़ों रुपये बकाया है। किसान एकजुट हो जाएंगे तो बकाया भी मिलेगा और ब्याज भी। इसमें मुकेश प्रधान, ठाकुर पदम सिंह, जगपाल सिंह, भूरण सिंह, कुलदीप सिंह, मास्टर अजय कुमार, बृजेश एडवोकेट, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन चलाएगा रालोद

बागपत। बागपत ब्लाक प्रमुख एवं रालोद नेता सुभाष गुर्जर ने कहा अगर यूपी सरकार किसान हितैषी है तो बकाया मलकपुर चीनी मिल से बकाया भुगतान क्यों नहीं दिलाया गया। उन्होंने बड़ौत में चार अक्तूबर को होने वाली रैली के लिए  ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इसमें पवन बंसल, देशपाल प्रधान, प्रकाश प्रधान, प्रदीप प्रधान, ईश्वर सिंह यादव, कर्मवीर सरपंच मौजूद रहे। बगौट, नंगला, अहमदनगर में जनसंपर्क किया।

किसान दिखाएगा ताकत : सहेंद्र

बागपत। रालोद नेता सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा चार अक्तूबर को बड़ौत में होने वाली रैली में किसान अपनी ताकत दिखाएंगे। जिन चीनी मिलों ने बकाया नहीं दिया है उनके खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। किसी भी कीमत पर किसान का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। सहेंद्र ने सूप, असारा, रमाला, किरठल, लूंब, ककड़ीपुर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसमें आजाद प्रधान, महक सिंह, मास्टर भंवर सिंह, समर सिंह, शिव प्रकाश शास्त्री, मोहकम पहलवान, नदीम मौजूद रहे।

रालोद की नीतियों में ही किसान का भला
बागपत। पूर्व ब्लाक प्रमुख पप्पू गुर्जर ने कहा  किसान का भला रालोद की नीतियों में ही है। चार अक्तूबर को किसान बड़ौत में एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ बिगुल बजाएंगे।     युवा नेता ललित गुर्जर ने यूपी मेें बगैर रालोद के किसी की सरकार बनने वाली नहीं है। चांदीनगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया।


बड़ौत रैली में ताकत दिखाएगा किसान

बागपत। रालोद नेता कपिल चौधरी ने कहा निर्णय की घड़ी आ चुकी है। बड़ौत की रैली से जनता अपना फैसला सुनाएगी। चार अक्तूबर को रैली में किसान अपनी ताकत दिखाएगा। उन्होंने बागपत विधानसभा के कई गांवों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed