{"_id":"6a25d314c65f1fa940012c4e","slug":"baraut-depot-has-launched-a-bus-service-from-baraut-depot-has-launched-a-bus-service-from-delhi-to-dehradunelhi-to-dehradun-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-153020-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत डिपो ने दिल्ली से देहरादून के लिए शुरू की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत डिपो ने दिल्ली से देहरादून के लिए शुरू की बस
विज्ञापन
बड़ौत। डिपो ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के माध्यम से देहरादून तक नई बस सेवा शुरू की है। यह बस एक्सप्रेसवे के सभी कट पर रुकेगी, जिससे बड़ौत और आसपास के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस सेवा से लोगों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस के समय और किराए की जानकारी दी है। बस दिल्ली के आईएसबीटी से सुबह 10:25 बजे देहरादून के लिए रवाना होगी। यह टटीरी कट पर 11:15 बजे और बिजरौल कट पर 11:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे शामली कट और 12:30 बजे थानाभवन कट पर रुकेगी। बस सहारनपुर बाईपास पर एक बजे और छुटमलपुर बाईपास पर 1:45 बजे पहुंचेगी। यह दोपहर 2:15 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से वापसी में बस शाम 6:30 बजे चलेगी। यह बिजरौल कट पर रात 9:15 बजे और टटीरी कट पर 9:30 बजे रुककर करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से देहरादून तक का किराया 336 रुपये निर्धारित किया गया है। टटीरी कट से देहरादून तक का किराया 260 रुपये होगा। बिजरौल कट से देहरादून तक की यात्रा के लिए 236 रुपये चुकाने होंगे। यह नई सेवा यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगी।
वर्जन-- --
लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली आईएसबीटी से देहरादून के लिए बस सेवा शुरू की गई है, जो दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के सभी कटों पर रुककर जाएगी। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। -हाकिम सिंह, एआरएम बड़ौत डिपो

वर्जन