{"_id":"65ddcc9e3c87e1d51102a7e4","slug":"baraut-depot-gets-seven-new-buses-operation-sysbaraut-depot-gets-seven-new-buses-operation-system-will-improvetem-will-improve-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-107184-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत डिपो को मिली नई सात बसें, सुधरेगी संचालन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत डिपो को मिली नई सात बसें, सुधरेगी संचालन व्यवस्था
विज्ञापन
-बसोें की कमी की वजह से लड़खड़ाई हुई थी परिवहन व्यवस्था
-दिल्ली रूट पर लगाई जाएंगी नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
बड़ौत। बड़ौत डिपो को सात नई बसें और मिल गई हैं। इससे जहां परिवहन व्यवस्था सुधरेगी, वहीं यात्री अपने गतंव्य तक समय से पहुंच सकेंगे।
बड़ौत डिपो के अफसरों के अनुसार डिपो में 88 बसें निगम व 55 बसें अनुबंधित संचालित हैं। यह बसें दिल्ली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार समेत अन्य मार्गों पर दौड़ रही हैं। इसके बावजूद मुख्य मार्गों पर बसों के अभाव के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की समस्या को देखते हुए एआरएम बड़ौत ने भी मुख्यालय पत्र भेजकर बसों की मांग की थी। राहत की बात यह है कि सात नई बसें बड़ौत डिपो को मिल गई हैं। इससे जहां संचालन व्यवस्था दुरुस्त होगी। वहीं यात्रियों को अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि नई सात बसों काे दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा।
वर्जन-- -- -
डिपो को सात नई बसें मिली हैं, क्योंकि बसों की काफी कमी चल रही थी। इन बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा।- भुनेश्वर कुमार एआरएम बड़ौत

वर्जन