फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baraut-Budhana road damaged due to waterlogging

जलभराव से बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग क्षतिग्रस्त

Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Baraut-Budhana road damaged due to waterlogging
जलभराव से बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

दाहा/दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा व भड़ल के बीच जलभराव होने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

गांव के राजकुमार, सतीश कुमार, जमशेद अली, सुरेश पाल राठी, ब्रजपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, राजीव राणा, शहाबुद्दीन, फरजंदा, सत्यवीर सिंह राणा, मिंटू, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रधान, राजकुमार राणा, जगदीश, नैन सिंह कश्यप, टीकाराम कश्यप का कहना है कि भड़ल व दाहा गांव के बीच बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल से दाहा गांव की ओर जलभराव है। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण भी किया था। जलभराव के कारण सड़क में गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भड़ल कांटे के पास तो पूरा मार्ग टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो परेशानी और बढ़ जाएगी। उन्होंने प्रशासन से जलभराव की समस्या का समाधान कराकर मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed