फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Barati clashes with Nagin dance during horse racing, four sued

बागपत: घुड़चढ़ी के दौरान नागिन डांस पर भिड़ गए बराती, चार पर मुकदमा

Fri, 11 Dec 2020 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2020 12:17 AM IST
सार

- पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया शांतिभंग का मुकदमा

विज्ञापन
Barati clashes with Nagin dance during horse racing, four sued
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के सिसाना रोड पर घुड़चढ़ी के दौरान डांस करते समय युवकों में झगड़ा हो गया। नागिन डांस के दौरान युवकों के बीच कहासुनी हो गई। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चार आरोपियों को थाने पर ले गई। शांति भंग में चालान किया।

विज्ञापन


पुराना कस्बा चौकी प्रभारी गजेंद्र चौधरी ने बताया बुधवार को एक युवक की शादी के दौरान घुड़चढ़ी चल रही थी। देर शाम युवक की घुड़चढ़ी सिसाना रोड पर पहुंची, तो डांस करते समय कुछ युवकों की आपस में किसी बात पर कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन

 

लोगों ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक शांत नहीं और देखते ही देखते मारपीट हो गई। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार युवकों को कोतवाली लेकर गई। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि मारपीट में चार युवक संजय, सूबे, अर्जुन और श्याम सुंदर के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed