फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baoli's head attacked in kite flying dispute

पतंगबाजी के विवाद में बावली गांव के प्रधान पर जानलेवा हमला, गोली मारकर किया घायल

Sat, 20 Aug 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Baoli's head attacked in kite flying dispute
घायल ग्राम प्रधान गौरव - फोटो : BARAUT
बड़ौत। बावली गांव में पतंगबाजी के विवाद में प्रधान को कुछ युवकों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया और दो पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई। सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन

गौरव पुत्र सोहनवीर उम्र 35 बावली गांव का रहने वाला है और वह गांव में वर्तमान में प्रधान भी है। शुुक्त्रस्वार शाम प्रधान गौरव तोमर गांव के ही अमरपाल के घर पर बीमार व्यक्ति का पता लेने गए थे। इस दौरान अमरपाल के पड़ोस में पतंगबाजी को लेकर हुए विवाद की सूचना पर जब प्रधान गौरव विवाद को सुलझाने गए, तो चार-पांच युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। इसी दौरान एक युवक ने प्रधान पर फायर झोंक दिया। गोली प्रधान के सिर को छूती हुई निकल गई। छर्रा लगने से प्रधान घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस कर्मी राजन व मोहित पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। सीओ युवराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों व पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्रधान को मेरठ के लिए रेफर दिया। घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पतंगबाजी के विवाद में यह घटना हुई है, एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और गांव मेें पुलिस कर्मियों को तैनात करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed